फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेतु निगम, मेघा इंजीनियरिंग, एल एंड टी और विशाल मेगामार्ट पर मुकदमा

सेतु निगम, मेघा इंजीनियरिंग, एल एंड टी और विशाल मेगामार्ट पर मुकदमा

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सेतु निगम, मेघा इंजीनियरिंग, एल एंड टी और विशाल मेगामार्ट पर मुकदमा
वाराणसी। शहर में विकास के लिए खुदाई करा रही कार्यदायी संस्थाओं को यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस का सहयोग न करना महंगा पड़ेगा। सोमवार को सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ सिगरा थाने में, मेघा इंजीनियरिंग और लार्सन एंड टूबरो लिमिटेड (एल एंड टी) के खिलाफ कैंट थाने में और भोजूबीर तिराहा के समीप स्थित विशाल मेगामार्ट संचालक के खिलाफ शिवपुर थाने में एसपी ट्रैफिक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनोें थानाध्यक्षों को मामले की विवेचना तेजी से कर अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का एसएसपी ने तीन बार निरीक्षण किया। तीनों बार सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा कि दोनों तरफ सात-सात मीटर की सर्विस लेन बनवा दें। यातायात व्यवस्था के लिए 30 वालंटियर तैनात कर दें और रोजाना पानी का छिड़काव कराएं। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने एसएसपी के निर्देशों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई और आमजन को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस वजह से सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह मेघा इंजीनियरिंग और एल एंड टी के द्वारा पांडेयपुर क्षेत्र में पंचक्रोशी रोड पर खुदाई करा कर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। मगर, दोनों संस्थाएं यातायात संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय पर ध्यान नहीं दे रही हैं जबकि इस संबंध में उन्हें कई बार आगाह किया गया। इस वजह से दोनों संस्थाओं के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, भोजूबीर तिराहा के समीप स्थित विशाल मेगा मार्ट के संचालक द्वारा अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़ा कराकर आवागमन को अवरुद्ध किया जाता है। इस संबंध में कई बार की चेतावनी के बाद भी विशाल मेगामार्ट के संचालक पर कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए शिवपुर थाने में विशाल मेगा मार्ट के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वालों के खिलाफ पुलिस अब इसी तरह की कार्रवाई रोजाना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed