फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 138 का काटा चालान

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 138 का काटा चालान

Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 138 का काटा चालान
वाराणसी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंगलवार को भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे 138 लोगों का चालान किया गया। हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग के बावजूद अधिकांश दोपहिया वाहन सवारों में खुद की सुरक्षा के लिए हेलमेट के प्रति गंभीरता नहीं देखी गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चला रहे 27 किशोरों का चालान काटा और उनके अभिभावकों को बुलाकर ताकीद की।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को जिले भर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 407 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे 65 और बगैर इंश्योरेंस के 29 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा सीट बेल्ट के बगैर कार चला रहे 12 लोगों और 136 वाहनों से 42750 रुपया जुर्माना वसूला गया। महाशिवरात्रि पर पुलिस की व्यस्तता का असर दूसरे दिन के अभियान पर भी दिखा और कारगर कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नो हेलमेट नो पेट्रोल की कार्ययोजना पुलिस को भी याद नहीं
बीते साल तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने नो हेलमेट नो पेट्रोल की कार्ययोजना तैयार कर लागू कराया था। पेट्रोल पंप संचालकों को ताकीद की गई थी कि जो हेलमेट के बगैर आएं उन दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल न दिया जाए। पुलिस की सख्ती के चलते कुछ दिन तक कड़ाई से इस कार्ययोजना का पालन भी हुआ, लेकिन एसएसपी का तबादला होने के साथ ही सब कुछ जस का तस हो गया। नो हेलमेट नो पेट्रोल अब महकमे के लोगों को भी नहीं याद है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने कहा कि नो हेलमेट नो पेट्रोल की बात सही है। पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर इस पर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed