{"_id":"5a7cb9f74f1c1b92268b90de","slug":"61518123511-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते...
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन गुरुवार को प्रपोज डे मनाया गया। इसे लेकर युवा मन खासा उत्साहित रहा। दिल की बात अपने चाहने वाले को साझा करने की अलग-अलग कोशिशें की गईं। किसी ने गुलाब का फूल तो किसी ने कार्ड और तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार किया। ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं...’, ‘हमें तुमसे प्यार कितना...’, ‘तुमसे ही दिन होता है...’ जैसे गीतों से लोगों ने एक दूसरे को प्रपोज किया। इसके लिए किसी ने व्हाट्स एप तो किसी ने फेसबुक मैसेंजर का सहारा किया।
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन की शुरुआत जहां वैलेंटाइन वीक से हुई, वहीं दूसरे दिन प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करने का सिलसिला चला। पहली पहली बार प्यार में पड़ने वालों को तो कई दिनों से इस दिन का ही इंतजार था। फिर प्रेमी जोड़ों ने ही नहीं विवाहित जोड़ों ने भी एक दूसरे को तोहफे, गुलाब देकर अपने पुराने पलों को फिर से दुहराया और अपने प्यार में नई ताजगी डाली। पांडेयपुर की रहने वाली विशाखा सिंह ने बताया कि आज उन्होंने अपने पति को उसी अंदाज में प्रपोज किया जैसे तीन साल पहले किया था। प्रपोज डे के लिए मार्केट में कई विकल्प मौजूद थे। प्रपोज करने के लिए मैसेज बॉटल का भी सहारा लिया है। प्रपोज के कई सारे मैसेज लिखकर प्यार करने वालों ने एक दूसरे को दिए।
चॉकलेट से घुलेगी प्यार में मिठास
वाराणसी (ब्यूरो)। वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार करने वालों के लिए खास होता है। प्रपोज डे के बाद आज शुक्रवार को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। उनके प्यार में चॉकलेट की मिठास का भी रंग चढ़ेगा। चॉकलेट डे के लिए भी युवाओं ने अच्छी खासी तैयारी कर रखी है। अपनों को और अपने खासमखास को तोहफे में चॉकलेट देकर उन्हें खुश करने की कोशिश की जाएगी बल्कि अपने प्यार में मिठास घोलने का भी ये बढ़िया मौका होगा।
विज्ञापन
चॉकलेट डे के लिए मार्केट भी पूरी तरह से तैयार है। वैलेंटाइन वीक के तहत आने वाले चॉकलेट डे के लिए हर्ट शेप के चॉकलेट खास तौर पर पसंद किए जाते हैं। इस बार तो चॉकलेट बुके का क्रेज ज्यादा है जिसमें फूलों का गुलदस्ता नहीं बल्कि चॉकलेट का गुलदस्ता लोग एक दूसरे को देना पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियां इसकी होम डिलीवरी तक कर रही हैं। ड्राईफ्रूट्स, केरेमेल, क्रंच और डार्क चॉकलेट भी लोगों की पसंद है।