फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाधान दिवस में फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी

समाधान दिवस में फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी

Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में आए फरियादियों की उम्मीदें अधूरी रह गईं। 30 से 35 किमी दूर से त्वरित न्याय की उम्मीद में आए फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी मिली और वह फिर लौट गए। जिले के तीनों तहसीलों में आए 251 प्रार्थना पत्रों में मात्र नौ का निस्तारण हो सका। पहले की तरह बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी विशाख जी ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित विभाग के अफसर को तलब कर मामले को संज्ञान में लाया। अफसरों को मामलों को गंभीरता से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाह अफसरों को सख्त हिदायत दी कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभोली के ख्योंखर निवासी सूर्यबली यादव के बार-बार एक ही प्रकरण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी को कड़ी हिदायत दी। मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ज्ञानपुर तहसील में आए 146 प्रार्थना पत्रों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ सतीश सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बीएसए पीएन श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति, एसडीएम आशीष कुमार, एसओ सुनील वर्मा सामेत कई अधिकारी मौजूद रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, एसडीएम केशवनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया। इसमें आए 30 मामलों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र पांडेय, बीईओ अरविंद पांडेय, एसओ शेषधर पांडेय आदि रहे। भदोही में एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान आए 75 मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed