फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुआडीह सुपरफास्ट के पार्सल यान से लाखों का माल चोरी

मंडुआडीह सुपरफास्ट के पार्सल यान से लाखों का माल चोरी

Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
मंडुआडीह सुपरफास्ट के पार्सल यान से लाखों का माल चोरी
वाराणसी। नई दिल्ली से मंडुवाडीह आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पार्सल यान से लाखों रुपये के सामान चोरी हो गए। रेलवे के सुरक्षा तंत्र को धता बताते हुए चोरों ने बेखौफ अंदाज में गॉर्ड लॉबी से लगी प्लाई काटकर पार्सल यान में घुसे और लाखों का माल पार कर दिया। रेलवे सुरक्षा तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे ट्रेन मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची तो पार्सल यान में चोरी का पता चलने के साथ ही रेलवे के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अभी दो दिन पहले भी मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पार्सल यान से हजारों का सामान चोरी हुआ था। तब चोर शौचालय की तरफ से प्लाई चांड़कर पार्सल यान में घुसे थे। पार्सल यान में चोरी की लगातार घटनाओं और रेलवे के लचर सुरक्षा इंतजामों से व्यापारी आक्रोशित हैं। उन्होंने घटना के लिए आरपीएफ और जीआरपी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे के चलते नई दिल्ली- मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस देर से रवाना हुई थी। रविवार की जगह यह सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची। इस दौरान यहां भी घना कोहरा छाया था। राजादरवाजा, काशीपुरा, चौक क्षेत्र के व्यापारी कंप्यूटर और होजरी के लाखों रुपये मूल्य के सामान बुक कराए थे। जब वह सामान लेने पहुंचे तो पार्सल यान में चोरी का खुलासा हुआ। पता चला कि पार्सल यान और गार्ड लॉबी के बीच की प्लाई काटकर चोर अंदर घुसे। होजरी और कंप्यूटर से जुड़े लाखों रुपये मूल्य के सामान समेट ले गए। चौक के होजरी व्यवसायी पवन कुमार सहित अन्य व्यापारियों के माल चोरी हुए हैं। व्यापारियों ने घटना के लिए रेलवे की लचर सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उधर, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक दीमाक सिंह ने बताया कि घटना इलाहाबाद और कानपुर के बीच हुई। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर घटना की जानकारी हो गई थी। पार्सल अधीक्षक की शिकायत पर आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed