{"_id":"5a4163174f1c1bbd208b8c36","slug":"61514234647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खिलाड़ियों को निखारेगा नवयुवक मंगल दल: चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खिलाड़ियों को निखारेगा नवयुवक मंगल दल: चेतन चौहान
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण इलाकों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नवयुवक मंगल दल का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके तहत गांव के खेल और खिलाड़ियों को मंच दिलाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले मंगल दल के युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान दी।
नवयुवक मंगल दल का गठन ग्रामीण युवाओं को बेहतर मंच दिलाने के लिए किया जाएगा। जिले के 702 गांवों में पिछले कुछ सालों से नवयुवक मंगल दल निष्क्रिय हो चुके हैं। प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया नवयुवक मंगल दल को सहयोग करने के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय को भी निर्देशित किया जाएगा। इसके तहत खेल प्रशिक्षक भी गांवों में जाकर युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे और बेहतरीन खिलाड़ियों का भी चयन करेंगे। मंगलदल में 15 सदस्य होते हैं। फिलहाल प्रत्येक विकास खंड में 10-10 मंगल दलों का गठन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एस. एस मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबाल, बाक्सिंग, हॉकी के लिए कुछ गांवों का चयन किया गया है। इसमें प्रशिक्षक समय-समय पर जाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।