{"_id":"5a40161d4f1c1b0e788b4cbb","slug":"61514149405-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला कारोबारी से 8.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला कारोबारी से 8.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग ने बिक्री रिटर्न में गलत तथ्य के मामले में कोयला व बालू कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई और कारोबारी से आठ लाख 20 हजार जुर्माना वसूला गया।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जगतगंज क्षेत्र स्थित कोयला व बालू के एक कारोबारी के फर्म सिंगरौली फिनलिज प्राइवेट लिमिटेड पर शुक्रवार को छापा मारा। वाणिज्य कर विभाग वाराणसी क्षेत्र जोन के ज्वाइंट कमिश्नर (एसआइबी) वीके शुक्ला ने बताया कि कारोबारी द्वारा प्रदेश के बाहर से कोयला व बालू की खरीद बिना ई-वे बिल-01 डाउन लोड किए की जा रही थी। फर्म ने जुलाई से कोई रिटर्न (जीएसटीआर-3बी) जमा नहीं किया जा रहा था। रेलवे और विभागीय वेबसाइट से मिली जानकारी के आधार पर उक्त फर्म पर कार्रवाई की गई। दस्तावेजों की जांच के बाद कारोबारी से आठ लाख 20 हजार जुर्माना वसूला गया। टीम में डिप्टी कमिश्नर परमानंद, सीटीओ अजय कुमार पांडेय के अलावा अन्य अधिकारी शामिल रहे।