{"_id":"5a2af7ae4f1c1ba7678c073b","slug":"61512765358-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब पूर्वांचल के मरीजों को गंभीर बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज और सभी तरह की जांच की सुविधा बीएचयू में उपलब्ध हो सकेगी। सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण होगा, जिसके लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि 14 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
पिछले साल 22 दिसंबर को आयोजित संस्कृति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शिलान्यास किया था। मनोचिकित्सा विभाग के पास करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड का यह सेंटर बनने के बाद बनारस और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार को कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका भूमि पूजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कार्यदायी संस्था को हर हाल में जनवरी 2019 तक काम पूरा कराने को कहा गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराने की योजना है।