{"_id":"5a2853c04f1c1b79548c1f70","slug":"61512592320-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही जाम में जकड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही जाम में जकड़ा शहर
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के यातायात को सुचारु बनाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का कुछ खास असर बुधवार को शहर में देखने को नहीं मिला। नतीजतन, शाम होते-होते शहर के अलग-अलग हिस्से एक बार फिर भीषण जाम की जद में आ गए। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। हालांकि अधिकतर चौराहाें और तिराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सक्रिय नजर आए लेकिन अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम का सिलसिला थम नहीं पाया। खासकर रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट जा रहे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा तक का इलाका बुधवार की शाम लगभग एक घंटे तक जाम की जद में रहा। इसका कारण सड़क की पटरियों पर खड़े भारी मालवाहक थे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से लोग रास्ता बनाते हुए आगे बढ़े। फिर भारी वाहनों को किनारे कराकर किसी तरह आवागमन सामान्य कराया। इसी तरह बौलिया तिराहा, लहरतारा कैंसर अस्पताल से कैंट रेलवे स्टेशन, रथयात्रा-महमूरगंज, सिगरा, इंग्लिशिया लाइन, अंधरापुल, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा, गोदौलिया से चौक, मैदागिन और लंका चौराहा-नरिया मार्ग सहित शहर के कुछेक अन्य इलाकों में जाम लगा रहा। वहीं, नई सड़क, बेनिया, दालमंडी और हड़हा इलाकों की दुकानें बंद रहने के कारण यहां यातायात का दबाव कम रहने के कारण शाम तक आवागमन सामान्य रहा लेकिन इसके बाद रुक-रुक कर जाम लगता रहा।