{"_id":"59f0f8bd4f1c1bb6678b7812","slug":"61508964541-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के छात्रसंघ कोष का मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के छात्रसंघ कोष का मांगा हिसाब
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष खुशबू सिंह व महामंत्री शुभम सेठ ने प्राचार्य को पत्रक सौंपकर पिछले पांच साल के छात्रसंघ कोष और खेलकूद फंड का हिसाब मांगा है। इन छात्रनेताओं ने बीए, बीकॉम, एमए समेत कई पाठ्यक्रमों में हुए फर्जी प्रवेश की तीन दिन के अंदर मजिस्ट्रेटी जांच की आख्या मांगी है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के सामने से मुर्दा स्टैंड हटवाने की भी मांग की।
प्राचार्य को इन चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने के दौरान उनकी कहासुनी भी हुई। प्राचार्य पत्रक लेने को तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में हंगामे की आशंका को देखते हुए उन्होंने पत्रक ले लिया। छात्रों ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर मांगें पूरी नहीं होगी तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में लकी वर्मा, नीरज चौबे, हिमांशु गुप्ता, दीक्षा सिंह, श्रीपति मिश्रा, प्रदीप सिंह, सचिन सिंह, सौरभ, प्रिंस आदि मौजूद रहे।