{"_id":"59c02ad34f1c1b88688b5558","slug":"61505766099-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ाएं नहीं, पास करें नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ाएं नहीं, पास करें नक्शा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भवनों का नक्शा पास करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। प्रदेश के शहरी आवास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश पासी ने सोमवार को यहां वीडीए समेत अन्य प्राधिकरणों और स्थानीय निकायाें को दो टूक हिदायत दी कि नक्शा पास कराने के लिए आवेदन करने वालों को नियमों के पेच में उलझाएं नहीं। आवेदन में जो भी कमियां हों, एक बार में ही बता दी जाएं ताकि आवेदक को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। आवेदन के 30 दिन के अंदर हर हाल में नक्शा पास करने की ताकीद की। इसके लिए जोन स्तर पर कैंप लगाने का भी निर्देश दिया।
सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के बाद मंत्री ने कहा कि मंडल स्तर के अधिकारी केवल कार्यालयों में न बैठें बल्कि जिलों में जाएं। मंत्री ने बताया कि अवैध नक्शा वाले भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। नजूल की जमीनों और सरकारी जमीनों से कब्जा हटाकर वहां आवास बनाए जाएंगे। प्रदेश भर में दो लाख अल्प आय वालों को इस साल आवास देने की योजना है। वाराणसी में 1500 को आवास देने का लक्ष्य दिया गया है। इनका चयन डूडा ने किया है। इन लोगों को बनारस दौरे पर आ रहे पीएम अपने हाथों से प्रमाण पत्र देंगे। बताया कि आईआईटी में प्रवेश पूरे नहीं हुए हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ताकीद की गई है। कौशल विकास के सभी सेंटरों पर प्रशिक्षित होने वालों में न्यूनतम 60 प्रतिशत युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।