फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पताल पहुंची हाईपावर कमेटी, जुटाई जानकारी

अस्पताल पहुंची हाईपावर कमेटी, जुटाई जानकारी

Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची हाईपावर कमेटी, जुटाई जानकारी
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में छह, सात जून को हुई मौत मामले की शासन स्तर पर जांच शुरू हो गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर निदेशक स्वास्थ्य की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी गुरुवार को अस्पताल पहुंची। इस दौरान सदस्यों की न तो चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात हो सकी और न ही आईएमएस के डायरेक्टर से। हालांकि कमेटी के सदस्यों ने इस बारे में प्राथमिक स्तर पर कई जानकारियां जुटाई और जल्द ही एक बार फिर आने की बात कहकर वापस हुए।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक के बाद भाजपा को छोड़ सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बीएचयू गेट से न्याय मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इसके पूर्व बीएचयू के छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी की ओर से हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर कोर्ट ने महानिदेशक स्वास्थ्य को मामले की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया था। मामले की जांच करने लखनऊ से पहुंचे निदेशक स्वास्थ्य के साथ बनारस से अपर निदेशक स्वास्थ्य, सीएमओ भी रहे। इधर अस्पताल में टीम के पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि चिकित्सा अधीक्षक से शहर से बाहर होने और आईएमएस डायरेक्टर प्रो. वीके शुक्ला के संस्थान में न होने की वजह से अधिकारियों को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका लेकिन उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर कुछ जानकारी जुटाई। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि वह शहर से बाहर है लेकिन टीम के आने की जानकारी है। सदस्यों ने दुबारा फिर अस्पताल आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed