{"_id":"59baed3f4f1c1bad688b49e8","slug":"61505422655-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंटम दस्ते पर हमला कर वर्दी फाड़ी, छीनी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंटम दस्ते पर हमला कर वर्दी फाड़ी, छीनी पिस्टल
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की महामना नगर कॉलोनी में बुधवार की रात खाकी पर हमला हुआ। शराब के नशे में धुत चार मनबढ़ों ने फैंटम दस्ते के दो सिपाहियोें पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी और टार्च, डंडा व पिस्टल छीन ली। सिपाहियों के अनुसार उन्होंने घटना की जानकारी लंका थानाध्यक्ष और सुंदरपुर चौकी प्रभारी को दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। साथ ही, नाइट अफसर को सूचना देने की नसीहत देते हुए फोन काट दिया। किरकिरी होते देख घंटों बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों से टॉर्च, डंडा और पिस्टल बरामद की। पुलिस की ताकीद पर चारों आरोपियों को उनके परिवारीजन गुरुवार को लेकर लंका थाने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
लंका थाने के फैंटम दस्ते के सिपाही पंकज कुमार और हरिप्रकाश भारद्वाज बुधवार की रात सुंदरपुर क्षेत्र की महामना नगर कॉलोनी में गश्त पर गए थे। इसी दौरान नशे में धुत चार मनबढ़ों ने दोनों सिपाहियों को रोका और उनसे उलझ गए। आरोप है कि चारों ने दोनों सिपाहियों की पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ते हुए टार्च, डंडा और पिस्टल छीन ली। सिपाही किसी तरह मौके से भागे और लंका थानाध्यक्ष राजीव सिंह को फोन किया। सिपाही पंकज और हरिप्रकाश का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी महमूद आलम अंसारी को सूचना देने की बात कहते हुए फोन काट दिया। सुंदरपुर चौकी प्रभारी ने नाइट अफसर को फोन करने की बात कही। इसके बावजूद अगले दो घंटे तक मौके पर कोई नहीं आया।
पिस्टल छीने जाने का मसला जब लंका थाने के पुलिसकर्मियों के बीच सार्वजनिक हो गया तो गुरुवार की भोर में पुलिस ने छापेमारी की। सिपाहियों की तहरीर पर महामना नगर कॉलोनी के सौरभ सिंह, सूरज, गौरव सिंह और प्रकाश कमल के खिलाफ हमला, लूट, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। सिपाहियों की शिकायत की जांच कराई जाएगी।