फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ी कामयाबी

छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ी कामयाबी

Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ी कामयाबी
वाराणसी। स्वच्छता का अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ी कामयाबियां मिलती हैं। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर कोई आगे आए। अपने-अपने स्तर से प्रयास करे। यह दृढ़ निश्चय वाली सरकार है। कठोर फैसले लेने में कभी पीछे नहीं हट सकती। ये बातें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहीं। वह बुधवार को यहां आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट और नगर निगम की ओर से आयोजित ‘संवाद’ को संबोधित कर रहे थे। शहरी विकास मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार वाराणसी आए तोमर ने संवाद के दौरान बनारस के आधारभूत ढांचे, नमामि गंगे और स्वच्छता अभियान पर फोकस किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाराणसी को 2018 तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे बड़े फैसलों को लागू किया और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विधि, न्याय, युवा एवं खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर तक बनारस को कचरा मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि बनारस के विकास को यहां की संस्कृति से अलग करके नहीं देखा जा सकता। महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि गांधी जी ने दो नारे लगाए थे पहला क्विट इंडिया और दूसरा क्लीन इंडिया। पहला तो पूर्ण हो चुका है लेकिन दूसरा अभी बाकी है। सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रवि रंजन गुरु ने कहा कि बनारस अनोखा शहर है। यहां के लोग अपनी संस्कृति और धरोहरों को लेकर चिंतित हैं। बनारस आधुनिकता और परंपरा के बीच फंसा हुआ है और इसका समाधान हमें ढूंढना होगा। प्रोफेसर यूके चौधरी ने कहा कि गंगा बीमार है और उसे इलाज चाहिए। गंगा सिकुड़ रही हैं, सिमट रहीं हैं और समय रहते हम नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि बनारस के विकास की योजना लखनऊ में नहीं बनाई जा सकती है। उसकी नीति बनारस में ही बनानी होगी।
विज्ञापन

संवाद के तीन सत्रों को शहर विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. रामचंद्रन, यूरोपियन यूनियन के भारत में प्रतिनिधि पियर रोबर्ट हर्मिट, वाटर मैन ऑफ ओडिशा के नाम से जाने वाले रंजन पांडा और अपर नगर आयुक्त सचिदानंद सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed