फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिले के 4600 किसानों के खाते में पहुंची कर्जमाफी की धनराशि

जिले के 4600 किसानों के खाते में पहुंची कर्जमाफी की धनराशि

Wed, 30 Aug 2017 04:57 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
जिले के 4600 किसानों के खाते में पहुंची कर्जमाफी की धनराशि
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे से वापस लखनऊ लौटने पर बनारस के किसानों की कर्जमाफी की धनराशि मंगलवार को भेज दी है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि किसान ऋण मोचन योजना के तहत जिले के4696 किसानों के खाते में 25 करोड़ 75 लाख 29139 रुपये मंगलवार को आ गया है। जिले से 22 हजार किसानों की कर्जमाफी की सूची भेजी गई थी। शासन ने पहले चरण में 4600 किसानोंके खाते में धनराशि भेज दी है। उधर भाजपा ने मिठाईयां बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर रंजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 16 बैंकों को यह धनराशि भेज दी गई है। बाकी बचे किसानों से अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द आधार कार्ड अपने बैंक में जमा करवा दें अन्यथा लाभ नहीं मिल पाएगा। उधर किसान ऋण माफी की पहली किस्त ओरियंटल बैैंक आफ कामर्स में आने पर राजातालाब में भाजपा कार्यकर्ता मिठाईयां बांटी। जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी और अजय दूबे के नेतृत्व में जिला कार्यालय के समीप कार्यक्रम हुआ। इसमें 13 किसानों की 558000 ऋण माफ की गई है। 98 हजार से लेकर 138 रुपये माफ किया गया है। इस मौके पर बैंक मैनेजर आलोक कुमार, प्रेम पाठक, शंकर सिंह, अनूप सिंह, बेचू प्रधान, राजन सिंह, करिया दूबे, पुनवासी पटेल आदि मौजूद रहे। इनसेट
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed