{"_id":"59a47e374f1c1bda018b461b","slug":"61503952439-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दस को दोबारा होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दस को दोबारा होगी प्रवेश परीक्षा
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ की एलएलबी समेत चार पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दोबारा दस सितंबर को होगी। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करने के साथ ही परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कमेटी गठित कर दी है। पुन: प्रवेश परीक्षा की सूचना अभ्यर्थियों को मैसेज के जरिये दी जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियाें के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
बता दें कि काशी विद्यापीठ के चार पाठ्यक्रमों एलएलबी, एमए मासकॉम, एमएड और पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योग की प्रवेश परीक्षा में नकल होने की शिकायत छात्रों ने की थी। साथ ही परीक्षा निरस्त करने की मांग करते हुए हंगामा भी किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यापीठ प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट में नकल की पुष्टि होने पर परीक्षा समिति की बैठक में चारों पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का फैसला हुआ था। साथ ही जिन केंद्रों पर ये प्रवेश परीक्षाएं हुई थीं, उन्हें डिबार कर दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दस सितंबर को कराई जाएगी। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने केंद्र निर्धारण कमेटी को पूरी सुचिता बरतने को कहा है ताकि भविष्य में नकल की शिकायत न आए। इस कमेटी में वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय के प्रो. केएस जायसवाल, विधि विभाग के प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी और सहायक कुलसचिव राकेश मिश्र शामिल हैं।