{"_id":"597114704f1c1b3b488b4655","slug":"61500583024-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलवरिया फोरलेन के लिए मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलवरिया फोरलेन के लिए मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फुलवरिया फोरलन की अड़चनें जल्द दूर होंगी। छावनी के पास जरूरत से अधिक जमीन उपलब्ध है, जिसे वह देने को तैयार है। इसके लिए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही फोरलेन का काम शुरू करा दिया जाएगा।
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय निश्चित करेगा कि यह काम कौन विभाग कराएगा। जमीन की कमी नहीं है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता पंकज ने बताया कि छावनी बोर्ड ने अपने क्षेत्र में एक लेन की सड़क की डीपीआर तैयार किया था। इसके लिए 30 करोड़ का खर्च होगा। बाद में जब इसे फोरलेन किया गया तो अभी छावनी बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है। फोरलेन नहीं होगा तो इसका मकसद पूरा नहीं होगा। पहले बनने वाली सड़क की चौड़ाई 10 मीटर प्रस्तावित है। जिसे फोरलेन करने के लिए तकरीबन 17 मीटर की जरूरत है।