फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कीचड़ और ध्वस्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन

कीचड़ और ध्वस्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ और ध्वस्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन
वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने के दावे बारिश में धुलते जा रहे हैं। पांडेयपुर में सर्विस रोड पर कीचड़ और खराब हो चुकी सड़क के विरोध में दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे और जिला प्रशासन तथा नगर निगम के विरोध में नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

पांडेयपुर चौराहे पर स्थित चौहान कटरा वाले मार्ग पर कीचड़ फैला है। दुकानों तक कीचड़ फैलने से ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। दुकानदार किसी तरह दुकान खोलकर बैठ रहे हैं। इसी में दुकानों के सामने अवैध रूप से ऑटो खड़ा करने से परेशानी और बढ़ जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि कीचड़ में हजारों रुपये की राबिश डाली गई, वह भी बारिश में बह गई। सफाई और सड़क दुरुस्त कराने के लिए पार्षद से लेकर विधायक तक से गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन ही मिला। यही हाल पांडेयपुर चौराहे से काली मंदिर तक का है। आशापुर जाने वाले मार्ग के दोनों सर्विस रोड ध्वस्त हैं। गिट्टी उखड़ गई है और उसमें पानी भर गया है। पैदल भी चलना दुश्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed