{"_id":"595807104f1c1bbd6f8b45c2","slug":"61498941200-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल लगाते समय हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल लगाते समय हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में केस दर्ज
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भदऊं क्षेत्र की गंगा नगर कॉलोनी में लैंप पोल लगाते समय करेंट की चपेट में आने से हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में शनिवार को आदमपुर थाने में चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, करेंट की चपेट में आकर झुलसे चार मजदूरों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदमपुर थाना अंतर्गत भदऊं क्षेत्र की गंगा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात लैंप पोल लगाने का काम चल रहा था। बताया जाता है कि रात 12 बजे के लगभग काम चल ही रहा था कि एक पोल हाईटेेंशन तार से छू गया। इसके चलते करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही औरैया के चिरुली के विपिन (25) और मध्य प्रदेश के छतरपुर के तेजराज (19) की मौत हो गई। वहीं, औरैया का रामसजीवन, महेश, छोटेलाल और धीरज घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी छह मजदूरों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विपिन और तेजराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटेलाल और धीरज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर रामसजीवन आरैर महेश को भर्ती कर लिया गया। पुलिस की सूचना पर शनिवार को विपिन का पिता नाथूराम शहर पहुंचा। थानाध्यक्ष आदमपुर ने बताया कि नाथूराम की तहरीर पर काम करा रहे नई दिल्ली निवासी ठेकेदार पंकज शर्मा व एतेंद्र चौधरी, सुपरवाइजर धीरज तिवारी, हसन परवेज सहित चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।