फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   600 workers received benefits worth Rs 3.34 crore in one year.

Varanasi News: एक साल में 600 श्रमिकों को 3.34 करोड़ रूपये का मिला लाभ

Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
600 workers received benefits worth Rs 3.34 crore in one year.
वाराणसी। श्रम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम बंधुओं की बैठक हुई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि विभाग में एक साल में 4743 श्रमिकों का पंजीयन, 414 अधिष्ठानों का पंजीकरण, तथा 5343 करोड़ रुपये की उपकर वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त पीएमएसवाईएम/एनपीएस योजनाओं के अंतर्गत 16,593 श्रमिकों का पंजीयन, ई-श्रम पोर्टल पर 14.80 लाख पंजीयन और 754 गिग वर्कर्स का पंजीकरण कराया गया है। निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत 600 श्रमिकों को लाभान्वित करते हुए कुल 3.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही लेबर अड्डों पर खड़े होकर कार्य की प्रतीक्षा करने वाले श्रमिकों के लिए जिले में चार लेबर अड्डों का चयन किया गया है। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, श्रम सहायक आयुक्त अविनाश चंद्र तिवारी, श्रमिक एवं सेवायोजक प्रतिनिधि तथा विभिन्न निर्माण कार्यदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed