फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   600 candidates did not reach Military Hospital Prayagraj, December 13 is the last date

Varanasi News: 600 अभ्यर्थी मिलिट्री हॉस्पिटल प्रयागराज नहीं पहुंचे, 13 दिसंबर अंतिम तिथि

Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
600 candidates did not reach Military Hospital Prayagraj, December 13 is the last date
अग्निवीर भर्ती के दौरान मेडिकल रिव्यू के लिए भेजे गए तीन हजार अभ्यर्थियों में से 600 मिलिट्री हॉस्पिटल प्रयागराज नहीं पहुंचे। भर्ती कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। मेडिकल मुआयना की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है। छावनी के रणबांकुरा स्टेडियम में 8 नवंबर को कुल 16,285 कॉल जारी की गई थी। 13,201 अभ्यर्थियों ने स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 9,505 उम्मीदवारों ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। पास अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या को मेडिकल रिव्यू की प्रक्रिया के लिए प्रयागराज भेजा गया था, ताकि आगे की भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रिव्यू सर्टिफिकेट दिया गया है, वे समय से अस्पताल पहुंचकर अपना परीक्षण पूर्ण कराएं, ताकि परिणाम घोषणा और आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed