{"_id":"624c9e053df5cd5545349b1f","slug":"60-rivers-of-the-state-will-be-revived-with-the-help-of-iit-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : आईआईटी बीएचयू के सहयोग से प्रदेश की 60 नदियों का होगा पुनरुद्धार, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : आईआईटी बीएचयू के सहयोग से प्रदेश की 60 नदियों का होगा पुनरुद्धार, खाका तैयार
Wed, 06 Apr 2022 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:22 AM IST
सार
शासन स्तर पर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में खाका तैयार। इस काम में आईआईटी कानपुर व रुड़की भी करेंगे सहयोग। प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक में तमाम विशेषज्ञों ने आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत प्रदेश भर की 60 नदियों के पुनरुद्धार कराने की तैयारी चल रही है। काशी की वरुणा, गोमती, बाणगंगा, नंद, करमनासा, गड़ई सहित कई नदियों का पुनरोद्धार और संरक्षित किया जाएगा। इसमें आईआईटी बीएचयू, कानपुर और रुड़की का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को शासन स्तर से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बैठक में इससे जुड़े कई बिंदुओं पर मंथन किया गया।
प्रदेश की 60 नदियों के पुनरोद्धार की कवायद चल रही है।
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी, बंधी प्रखंड के एक्सईएन, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें नदियों को एक दूसरे से जुड़कर खाका तैयार किया गया। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस काम में कानपुर, रुड़की सहित बीएचयू आईआईटी का भी तकनीक सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में शामिल आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी। प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक में तमाम विशेषज्ञों ने आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही। परियोजना के तहत बनारस समेत प्रदेश की 60 नदियों का पुनरुद्धार किया जाएगा। जिन नदियों का पुनरोद्धार किया जाएगा, उसमें वाराणसी में असि, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही और वाराणसी में वरुणा के साथ ही जालौन, लखनऊ, उन्नाव आदि प्रमुख है।
विज्ञापन