फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   598 candidates of Pindra and Jaunpur pass in Agniveer recruitment

Varanasi News: अग्निवीर भर्ती में पिंडरा और जौनपुर के 598 अभ्यर्थी पास

Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
598 candidates of Pindra and Jaunpur pass in Agniveer recruitment
अग्निवीर सेना भर्ती में रविवार को पिंडरा और जौनपुर के 598 अभ्यर्थी पास हुए। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में जौनपुर के मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी के पिंडरा तहसील के 4987 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी सदर तहसील के 7347 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

पिंडरा, मड़ियाहू, केराकत तहसील के 7601 अभ्यर्थियों कोे दौड़ के लिए रणबांकुरे मैदान में बुलाया गया था। इसमें 4987 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़, बीम और अन्य शारीरिक दक्षता, दस्तावेज की जांच के आधार पर 598 अभ्यर्थियों को पास किया गया। अधिकतर अभ्यर्थी पहली बार भर्ती में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, पांच दिसंबर को वाराणसी सदर तहसील, जौनपुर के शाहगंज के 7347 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अधिकतर अभ्यर्थी दौड़ और लंबाई में छंट जा रहे हैं। कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिनकी उम्र अधिक निकल जा रही है। 16 नवंबर से शुरू भर्ती के लिए 12 जिलों के 1,43,286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें वाराणसी और जौनपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती बची है। इसके बाद सेना के धर्म गुरुओं की भी भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed