{"_id":"656ede7a742b80bbc2078b84","slug":"59-042-daughters-have-got-the-benefit-of-kanya-sumangala-yojana-in-kashi-help-is-being-provided-to-make-them-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी में अबतक 59,042 बेटियों को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ, आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी में अबतक 59,042 बेटियों को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ, आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल रही मदद
Tue, 05 Dec 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:06 PM IST
सार
बेटियों के पढाई में आर्थिक रुकावट न आए इसके लिए योगी सरकार ने उनके पैदा होने से लेकर शिक्षा दीक्षा का पूरा इंतजाम किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि 2019 से अब तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 59,042 बेटियों को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी सरकार कन्याओं के जन्म से लेकर पढ़ाई तक की जिम्मेदार उठा रही है, जिससे बेटियां पढ़ कर अपना भविष्य संवार सकें। कन्याओं को स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 59,042 पात्र बालिकाओं को विभिन्न श्रेणी में लाभान्वित किया जा चुका है। इस योजना के तहत छह चरणों में पात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
बेटियों के पढाई में आर्थिक रुकावट न आए इसके लिए योगी सरकार ने उनके पैदा होने से लेकर शिक्षा दीक्षा का पूरा इंतजाम किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि 2019 से अब तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 59,042 बेटियों को लाभ मिल चुका है। सरकार की ओर से संचालित कन्या सुमंगला योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10,012 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मिल चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में पात्र लाभार्थियों को राशि दी जाती है। पहले चरण में बालिका के जन्म पर 2000 रुपए, दूसरे चरण में बालिका के एक वर्ष के टीकाकरण पूर्ण होने पर 1000 रुपए, तीसरे चरण में कक्षा 1 में प्रवेश के उपरांत 2000 रूपए, चौथे चरण में कक्षा छह में प्रवेश के उपरांत 2000 रुपए, पांचवें चरण में कक्षा 9 में प्रवेश के उपरांत 3,000 रुपए व अंतिम छठे चरण में कक्षा 12वीं पास करके स्नातक में प्रवेश के उपरांत 5000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। योजना का लाभ 3 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलता है।
विज्ञापन