{"_id":"5c3e4168bdec2273a3396001","slug":"51547583848-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूरगंज चौकी के सामने शव रख कर लगाया जाम, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूरगंज चौकी के सामने शव रख कर लगाया जाम, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ककरमत्ता में डंपर की टक्कर से जान गंवाने वाले मार्बल मैकेनिक अमित गुप्ता उर्फ गुड्डू का शव महमूरगंज पुलिस चौकी के सामने रखकर परिजनों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। परिजनोें की मांग थी कि गुड्डू की पत्नी को नौकरी, बेटी के लिए मुआवजा और दोषी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था। मांग पूरी न होते देख परिजनों ने महमूरगंज आरओबी पर भी जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। अंतत: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने डंपर मालिक से बात कराई और उसने दस लाख रुपये देने की बात कही तो लगभग तीन घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
इस दौरान मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज होते हुए रथयात्रा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। साथ ही, महमूरगंज चौकी से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग भी वाहनों से अटा पड़ा हुआ था। जाम के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट गई और एंबुलेंसों में मरीज फंसे रहे। जाम खत्म होने के बाद लगभग एक घंटे बाद जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
रानीपुर निवासी मार्बल मैकेनिक गुड्डू को सोमवार की शाम ककरमत्ता में डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही गुड्डू की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने महमूरगंज चौकी पर हंगामा करते हुए चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया तो सभी सीधे महमूरगंज चौकी पर आए और जाम लगा दिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बातों का असर न होता देख विधायक सौरभ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव से परिजनों की बात करा कर सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिलाया। मगर, कोई जाम खत्म करने को तैयार ही नहीं हो रहा था। डंपर मालिक के आश्वासन पर परिजन माने और जाम खत्म हुआ।