{"_id":"5c2bcb88bdec2256a104eb60","slug":"51546374024-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद भी एमआरआई जांच का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद भी एमआरआई जांच का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एमआरआई जांच बंद हुए डेढ़ महीने का समय बीत गया लेकिन अभी तक खराब मशीन नहीं बन सकी है। इस वजह से मंगलवार को भी मरीजों को वापस लौटना पड़ा। अभी जांच की सुविधा कब से बहाल होगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
अस्पताल में ब्लड बैंक के निकट बने एमआरआई सेंटर पर जांच नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठप है। मशीन में खराबी इसकी मुख्य वजह बताई गई और अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द मशीन को बनवाकर जांच शुरू होने का दावा भी किया गया था लेकिन अब तक जांच नहीं शुरू हो सकी है। चिकित्सक मरीजों को एमआरआई जांच भी लिख रहे हैं। लेकिन अस्पताल में जांच न होने से बनारस और आसपास के जिलों से हर दिन आने वाले 50 से अधिक मरीज बिना जांच लौट रहे हैं। मंगलवार को वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीज ट्रामा सेंटर में एमआरआई जांच कराने पहुंचे। हालांकि यहां भी भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ को निजी केंद्रों पर भी जाना पड़ रहा है। यहीं वजह है कि बीएचयू अस्पताल स्थित एमआरआई सेंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। इस बारे में रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरसी शुक्ला ने बताया कि मशीन बनाई जा रही है। इस सप्ताह तक जांच शुरू होने की संभावना है।