फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एआरटीओ गाजीपुर के भाई और सिपाही में मारपीट

एआरटीओ गाजीपुर के भाई और सिपाही में मारपीट

Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ गाजीपुर के भाई और सिपाही में मारपीट
वाराणसी। नरिया तिराहे पर शनिवार देर रात लगे जाम को लेकर गाजीपुर में तैनात एआरटीओ के भाई और फैंटम दस्ते के सिपाही भिड़ गए। एआरटीओ विनय कुमार का आरोप है कि पुलिस ने सर्च टॉर्च मारकर उनके भाई अजय का सिर फोड़ दिया और उनसे भी बदसलूकी की। उधर, पुलिस का कहना है कि नशे में धुत अजय व उसके दोस्तों ने सड़क के बीच वाहन खड़ा कर दिया, जिससे जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो अजय और उसके दोस्तों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंका थाना अंतर्गत नरिया तिराहे पर जाम लगा हुआ था। रात करीब तीन बजे रामनगर में होटल चलाने वाला अजय कुमार बीएचयू परिसर की आवासीय कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। अजय का आरोप है कि सिपाही ट्रक चालकों से वसूली कर रहे थे, जिसके चलते जाम लगा हुआ था। इसका विरोध करने पर सिपाही गाली देते हुए मारपीट करने लगे। सर्च टार्च से वार कर सिर फोड़ दिया। चेहरे पर गहरी चोट आ गई। अजय ने अपने भाई गाजीपुर में तैनात एआरटीओ विनय कुमार को इसकी सूचना दी। इस पर विनय भी मौके पर पहुंच गए। एआरटीओ का कहना है कि उनके साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की और पहचान पत्र फेंक दिया। इस बीच फोर्स पहुंची और एआरटीओ, उसके भाई व दो साथियों को लंका थाने ले आई।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन थाने पर मुकदमा कराने को लेकर पंचायत चलती रही। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि अजय नशे में था, जिसकी पुष्टि मेडिकल में हुई है। उसने सड़क के बीच वाहन खड़ा कर दिया, जिससे जाम लग गया। बाद में फैंटम दस्ते के सिपाहियों से मारपीट की। सीओ ने बताया कि अजय पर हत्या की कोशिश सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है और 2009 में जेल जा चुका है। कहा कि पूछताछ, मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो व सीसी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed