{"_id":"5c058d7ebdec22416175a7ea","slug":"51543867774-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 गुमटी, 25 टीनशेड और दो बाउंड्रीवाल हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 गुमटी, 25 टीनशेड और दो बाउंड्रीवाल हटाए
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जिला प्रशासन की देखरेख में सोमवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर से नरिया तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 गुमटी 25 टीन शेड हटाए गए। इसके अलावा दो बाउंड्रीवाल को हटाया गया। 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई ठेला खोमचा वाले अपनी सजी दुकान लेकर भागने लगे। कई अस्थायी दुकानदार तो गलियों और कालोनियाें के अंदर ले चले गए। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलेगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह योजना बनाई है।
पुलिस, नगर निगम और यातायात विभाग ने मिलकर कई स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए। प्रशासन ने जगह-जगह नपाई कर निशान लगाए। साथ ही चेताया कि निशान से आगे अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। एक जेसीबी, एक डीसीएम, एक ट्रैक्टर की मदद से अतिक्रमण तोड़ने और मलबा हटाने के कार्य में लगाया गया। एसीएम प्रथम आशाराम वर्मा और सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। नगर निगम की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेले, खोमचे के साथ गुमटियों को जेसीबी से ट्रक पर लाद के नगर निगम मुख्यालय भेजा। अभियान शुरू होते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रामा सेंटर से सामने घाट मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के बाद लंका नरिया मार्ग पर अभियान चलाया गया। सड़क की पटरियों पर खड़ी मोटरसाइकिलों का चालान कर दिया गया और ठेले व खोमचे वालों को हटाया गया। इस दौरान रह रहकर जाम लग रहा था। जिसे हटाने के लिए पुलिस लगी हुई थी। स्थानीय पुलिस को अतिक्रमण पर नजर रखने को कहा गया। नियमित चक्रमण के दौरान पुलिस नजर रखेगी कि अतिक्रमण कोई दोबारा न करने पाए। मंगलवार को सद्भावना अस्पताल से रश्मि नगर मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।