{"_id":"5bf1cf5abdec2269717a34d2","slug":"51542573914-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सचिव निष्कासित, क्लब मैनेजर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सचिव निष्कासित, क्लब मैनेजर निलंबित
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दी प्रभु नारायण यूनियन क्लब की प्रबंध समिति ने पूर्व सचिव को निष्कासित और क्लब मैनेजर को निलंबित कर दिया गया। सदस्यों ने बताया कि पूर्व सचिव डॉ. रितेश जायसवाल ने असंवैधानिक रुप से क्लब में अध्यक्ष के प्रवेश पर रोक लगाई थी। प्रबंध समिति ने उसे निरस्त कर पूर्व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मगर, बार बार नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उन्हें पद से हटा दिया गया।
कई आरोपों के सही पाए जाने पर पूर्व सचिव को क्लब से निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा क्लब मैनेजर संजय खरे को निलंबित कर जांच कमेटी गठित की गई है। इस दौरान अध्यक्ष अशोक वर्मा, संयुक्त सचिव अंबुज किशोर नारायण, सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, राजीव पुरी, दीपक वासवानी, मुकेश गोठी, विकास दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, पूर्व सचिव डॉ. रितेश जायसवाल का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। कार्रवाई करने वालों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा लंबित है।