फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा की साइकिल यात्रा का भदोही में स्वागत

सपा की साइकिल यात्रा का भदोही में स्वागत

Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा का भदोही में स्वागत
महराजगंज/औराई/गोपीगंज। गाजीपुर से शुरू सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। जिसका जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जिसे सपा पूरा नहीं होने देगी। औराई में सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा का पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, जाहिद बेग ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एमएलसी रामवृक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। रोजगार देने के बजाए भाजपा के लोग युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। 2019 चुनाव को लेकर भाजपा एक दूसरे को लड़ाने का प्रयास कर ही है। सरकार की हिटलरशाही से हर वर्ग परेशान है। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, छात्रनेता अभिषेक यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महराजगंज बाजार से पूर्व विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, ओम प्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख विकास यादव और महिला प्रकोष्ठ की रीता वर्मा ने भी साइकिल चलाई। मौके पर राम बहादुर, राजेश यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, रमेश ददा, मनोज यादव, विनोद, अजीत सिंह क्षत्रिय आदि रहे। इसी तरह घोसिया में एबरार अली के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। मौके पर जटाशंकर, कल्लू सिंह, झल्लू बिंद, मोजन, घनश्याम आदि रहे। इसी तरह घोसिया में सपा की साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया। मौके पर अमरनाथ यादव, संजय सिंह, राघव राम पाल, माता प्रसाद यादव आदि रहे। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे साइकिल यात्रा में शामिल पदाधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पारसनाथ मौर्य के स्मारक स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed