{"_id":"5b29703f4f1c1b2b428b5c02","slug":"51529442367-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों को धमकी देने वालों की दोबारा हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों को धमकी देने वालों की दोबारा हुई गिरफ्तारी
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पार्षदों को धमकी देने के मामले में फिर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही मामले में किसी को दो बार पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। वहीं उच्चाधिकारी इस पूरे मामले की लीपापोती में लगे हुए हैं।
पार्षदों की धमकी मामले में क्राइम ब्रांच ने चोलापुर निवासी राहुल जायसवाल और अमित कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान दशाश्वमेध पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और रिमांड तक नहीं बनवाया। मामले में जब दोनों आरोपी जमानत पर छूट गए तो तब उच्चाधिकारियों की नींद खुली और उनकी फटकार पर फिर से दोनों आरोपियों की तलाश शुरू हुई। नींद से जागी दशाश्वमेध पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबारा ललिता घाट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने तमंचे रखने पर दोनों को पकड़ा था और जेल भेजा था। इस दौरान रिमांड नहीं बनने से दोनों को जमानत मिल गई थी। लेकिन अब दशाश्वमेध पुलिस ने दोनों को पार्षदों को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है।