{"_id":"5b29703d4f1c1bfd6e8b8b14","slug":"51529442365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने छुट्टी के लिए पिता के अपहरण की साजिश रची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने छुट्टी के लिए पिता के अपहरण की साजिश रची
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाने के काशीपुर गांव निवासी रामधनी पाल ने छुट्टी के लिए अपने पिता बेचू पाल के अपहरण की साजिश रची थी। उसकी मां ने जंसा थाने में पड़ोसी दो लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। लौटकर वापस आने पर पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ। रामधनी पाल फौज में नौकरी करता है।
जंसा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी बेचू पाल राजगीर है। वह दो महीने से इसी थाना क्षेत्र के बारेमा गांव निवासी सीता राम सिंह के यहां मकान बना रहा था। शनिवार को पूर्वाह्न सीताराम सिंह के पड़ोसी विनोद सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बेचू पाल साइकिल व कपड़ा छोड़कर बारेमा से गायब हो गया। बेचू पाल की पत्नी हीरावती पाल जंसा थाने पर पहुंचकर बारेमा गांव निवासी सीताराम सिंह व विनोद सिंह के खिलाफ अपहरण कर हत्या कर देने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वैसे पुलिस को वारदात संदेहास्पद लग रही थी। मंगलवार को सुबह बेचू पाल जब घर लौटा तो पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में बेचू पाल ने बताया कि मेरे बेटे रामधनी पाल फौज में नौकरी करते हैं। जिन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। उन्हीं के कहने पर मैं यह अपहरण का नाटक रचकर मथुरा चला गया था। जंसा इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि बेटे को फौज से छुट्टी दिलाने के लिए पिता बेचू पाल ने अपहरण का नाटक रच कर दो लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की तहरीर दी थी। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।