फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4200 किसानों का कर्ज होगा माफ

4200 किसानों का कर्ज होगा माफ

Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
4200 किसानों का कर्ज होगा माफ
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ऋणमोचन योजना के तहत जिले के 4200 किसानों का 13.50 करोड़ कर्ज माफ किया जाएगा। कृषि विभाग ने पात्र किसानों की सूची के साथ शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें तीन चरणों में किन्हीं कारणों से वंचित 1443 किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही 2800 एनपीए खाता वाले किसानों के भी पौने चार करोड़ रुपये माफ किए जाएंगे। मालूम हो कि जिले में अब तक 12 हजार किसान योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों की ऋणमाफी को लेकर सरकार ने फैसला लिया। इसके लिए जिले में 22 हजार किसान चिह्नित गए थे। करीब तीन से चार माह के दौरान तीन चरणों में 10 हजार किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया गया। योजना में 12 हजार किसान वंचित हो गए। कुछ किसान तो तकनीकी खामियों से निराश हुए, लेकिन कई लेखपालों की मनमानी से ऋणमाफी से वंचित हो गए। प्रदेशभर से विरोध के सुर उठने पर सरकार ने किसान ऋणमोचन पोर्टल बनाया। इसमें किसानों से आवेदन मांगा गया। आवेदनों का तहसीलों से सत्यापन के बाद कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को डिमांड शासन को भेजा है। इसमें किन्हीं कारणों से पूर्व में वंचित 1443 किसानों का कर्ज माफ करने के लिए नौ करोड़ 97 लाख जबकि 2800 एनपीए के लिए तीन करोड़ 77 लाख की डिमांड भेजी गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि तीनों तहसीलों में सत्यापन के बाद 1443 वंचित किसान और एनपीए के 2800 किसान पात्र मिले। एनपीए में ज्यादातर को-ऑपरेटिव बैंक के किसान रहे। जिनका चार से 15 हजार तक धनराशि रही। इससे एनपीए में मात्र पौने चार करोड़ की मांग की गई। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर किसानों का ऋणमाफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed