{"_id":"5b0332ea4f1c1b51778b4824","slug":"51526936298-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 करोड़ मेट्रो को, 30 करोड़ से विकसित होंगी कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 करोड़ मेट्रो को, 30 करोड़ से विकसित होंगी कॉलोनियां
Updated Tue, 22 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस के विकास पर इस साल वीडीए 253 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें 62 करोड़ रुपये मेट्रो परियोजना पर वहीं, नई कॉलोनियों को विकसित करने के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्णय वाराणसी विकास प्राधिकरण की सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में लिए गए। कमिश्नर व वीडीए अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
वैठक में सचिव ने सबसे पहले पिछली बोर्ड बैठक के आय व्यय को सदस्यों के सामने रख। इसके बाद पिछली बैठक में लिए गए निर्णय और उनके अनुपालन की जानकारी दी। इस दौरान सदस्यों की ओर से सुझाव रखे गए जिसे वीडीए ने स्वीकार किया। वहीं, विभाग की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, वीडीए की ओर से आयोजित दर्पण एप के बारे में जानकारी दी गई।
अवैध कालोनियों के विरुद्ध होर्डिंग, प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लोगों को जागरूकता के बारे में जानकारी देने पर सहमति बनी। बैठक में आम जन से जुड़ी मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया और अधिक सरल बनाने का निर्देश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने दिए। जबकि 10 शौचालयों के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए डीम को पत्र लिखने का आदेश दिया गया। वहीं, अध्यक्ष ने कैटल कालोनी के लिए भूमि वीडीए को देने के लिए सीआरओ को निर्देशित किया। बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव विशाल सिंह, मनोज कुमार, तहसीलदार अविनाश कुमार, आरपी द्विवेदी सहित सभी जोनल अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित रहे।