फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अकीदतमंदों से गुलजार रहे कब्रिस्तान

अकीदतमंदों से गुलजार रहे कब्रिस्तान

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अकीदतमंदों से गुलजार रहे कब्रिस्तान
भदोही। इबादत व गुनाहों से मगफिरेत की रात शबेबरात का पर्व मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। घरों में पकवान बनाकर फातिहा कराकर तकसीम किए गए। इस मौके पर नगर में बुजुर्गाने दीन की मजार और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। शाम से शुरू हुआ नगर में चहल पहल का दौर रात भर जारी रहा। मजारों, कब्रिस्तानों में भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

कुरआने पाक की तिलावत का दौर सुबह से ही शुरू हो गया था। लोगों के घरों से तिलावत की आवाज गूंजती रही। हलुआ, पूड़ी सहित अलग अलग किस्म के पकवान बनाकर फातेहा भी कराया। मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौ. फौसल अशरफी ने बताया कि शबेबरात नेमतो और बरकतो की रात है। इस मुबारक रात में नेक बंदो की दुआ कबूल होती है। इस्लाम में इस रात को अहम रातों में गिनती होती है। इस रात की इबादत के बदले अल्लाह 70 गुना सवाब देता है।
विज्ञापन

मंगलवार के नगर के काजीपुर, बाजार सरदार खां, रामसहायपुर, पचभैय्या, बंधवा, जल्लापुर, निजामपुर, मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। लगों के घर गुलजार थे। घरों में इबादत के अलावा रात में बड़े बुजुर्गों के कब्र पे जाकर फातिहा पढ़ी। रात में मर्यादपंट्टी कुतुबे भदोही, नाबीना शाह, दाता कल्लन शाह, जानू शहीद बाबा, हजरत मीरा शहीद बाबा, हजरत लाइन शाह बाबा समेत विभिन्न कब्रिस्तानों में लोगों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed