{"_id":"5acfb69d4f1c1b1e3d8b4f29","slug":"51523562141-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पेयजल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सांसद वीरेंद्र सिंह ने सभी नगरीय इलाकों में पानी की टंकी के पेयजल की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
सांसद ने तहसील स्तर पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि भेड़ पालन के लिए नॉबार्ड के साथ बैठक कराएं। ताकि भेड़ पालकों को अच्छी आमदनी का जरिया मिल सके। साथ ही लोगों को रोजगार का अवसर मिले। कहा कि सरसों उत्पादन में भदोही जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। सांसद ने वृद्धों के सहारे के लिए वृद्धाश्रम बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने का अश्वाशन दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तहसील स्तर की सभी जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, लोकसभा पालक नागेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र बिंद आदि उपस्थित रहे।