फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किसानों के हक में उठी आवाज, सरकार को घेरा0

किसानों के हक में उठी आवाज, सरकार को घेरा0

Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
किसानों के हक में उठी आवाज, सरकार को घेरा0
राजातालाब। पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को तहसील के पास किसान संसद और महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के हक की आवाज उठाई गई। इस दौरान 16 सूत्रीय मांगों के प्रस्ताव पास किए गए। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख करने, बिजली बकाया बिल माफ करने, निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने, छुट्टा पशुओं से फसल बचाने की मांग की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के अरविंद मूर्ति ने कहा कि आज देश भर में किसान और नौजवान आक्रोशित है। जिस तरह से आज देश में भय का माहौल है ऐसा पहले कभी नहीं रहा। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज पटेल ने कहा कि नौजवान सरकार द्वारा किए गए रोजगार के वादे को भूला नहीं है। अब आवाज उठने लगी हैं। सबका पेट भरने वाला किसान आज आत्महत्या को मजबूर है। जबकि बिचौलिए मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान यूनियन के संरक्षक डॉ. महेंद्र पटेल ने कहा कि मजदूर बेहाल है और नौजवान परेशान है। सरकार रोजगार देने के बजाय उनको पकौड़ा तलने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सब्जी संरक्षण गृह तथा फूड प्रोसेसिंग सिस्टम बनाया जाए। जिससे किसानों की आय बढ़ सके। इस मौके पर अनूप श्रमिक, एसपी राय, सोमनाथ त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, हरीशचंद्र, अशोक, माणिकलाल, दिनेश, रेनू, श्रद्धा, जागृति राही, अनवर, मुकेश प्रधान आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed