फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गठबंधन धर्म नहीं निभा रही भाजपा

गठबंधन धर्म नहीं निभा रही भाजपा

Tue, 20 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन धर्म नहीं निभा रही भाजपा
ज्ञानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के भाजपा पर तीखे बोल को लेकर सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। जिले में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता भी इससे इत्तेफाक रखते हैं। कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। पार्टी सामजंस्य बनाने का प्रयास करेगी, लेकिन आत्म सम्मान बेचकर नहीं।
विज्ञापन

भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेश राजभर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार बनी, लेकिन अब भी गरीबों से कमीशन लिया जा रहा है। योजनाओं का शत प्रतिशत पात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी उनकेे नजर अंदाज करते हैं। जिला महासचिव लालमणि ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। जमीनी स्तर पर सहयोग न मिलने से काफी दिक्कतें हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू दूबे ने कहा कि भाजपा में उपेक्षा हो रही है। हम गठबंधन में है, उस धर्म को नहीं निभाया जा रहा है। अति पिछड़ों और अति दलितों को उनका लाभ न मिलने का कष्ट है तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष बोल रहे हैं। जिला महासचिव विजय पाल की माने तो परिवार में कभी-कभार खटास होती है, लेकिन आत्म सम्मान खोकर गठबंधन धर्म नहीं चलता। पार्टी सहयोग की अपेक्षा करती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होगा तो आगे नेतृत्व के इशारे पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed