फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चोलापुर ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव अल्पमत में0

चोलापुर ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव अल्पमत में0

Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
चोलापुर ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव अल्पमत में0
दानगंज/वाराणसी। चोलापुर ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव के खिलाफ लाए जा रहा अविश्वास प्रस्ताव अल्पमत आ गया। विपक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए 71 हस्ताक्षर युक्त बीडीसी सदस्यों में से 35 ऐसे थे जिन्होंने दोनों पक्षों के हलफनामे में हस्ताक्षर किए थे। प्रशासन के बुलावे पर इसमें से 28 बीडीसी ही शुक्रवार को रायफल क्लब पहुंचे। इसमें से 25 ने प्रमुख सुभाष यादव के पक्ष में समर्थन जताया। ऐसे में कुल 118 बीडीसी में से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 46 सदस्य ही रहे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम से कम आधे सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के साथ होने चाहिए। इस दौरान रायफल क्लब में और बाहर खूब हंगामा हुआ। सदस्यों ने एक-दूसर पर आरोप प्रत्यारोप किए।
विज्ञापन

राइफल क्लब में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी की मौजूदगी में वीडियो कैमरे के समक्ष हस्ताक्षर प्रमाणित कराए गए है। हस्ताक्षर प्रमाणित के दौरान विपक्ष के एक सदस्य के भाई के द्वारा राइफल क्लब के भीतर हंगामा करने पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रमुख पक्ष ने आरोप लगाया कि हंगामा कर रहे युवक बीडीसी सदस्य नहीं है। सदस्य का भाई है बैठक में इसे होने का कोई औचित्य नहीं है जिस पर मौजूद गार्ड के द्वारा बाहर निकाला गया। बाहर आने पर हंगामा और हाथापाई भी हुई। विपक्ष की अंजू यादव के तरफ से लाए जा रहे चोलापुर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 71 लोगों के हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई थी। चोलापुर ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव ने 73 हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र देते हुए विपक्ष के द्वारा दिए गए हस्ताक्षर को फर्जी बताया। अविश्वास प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की गई। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 38 सदस्यों के हस्ताक्षर दोनों तरफ किए पाये गए थे। नोटिस जारी कर राइफल क्लब में कैमरे की मौजूदगी में हस्ताक्षर प्रमाणित कराए गए। 38 सदस्यों में 28 सदस्य मौजूद रहे जिसमें 25 ने प्रमुख के पक्ष में हस्ताक्षर बताया। 2 सदस्यों द्वारा बताया गया कि दोनों तरफ हस्ताक्षर किए गए हैं। एक सदस्य ने बताया कि विपक्ष के द्वारा कराए गए हस्ताक्षर को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed