फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनसुविधाओं के लिए अब संयुक्त अभियान 0

जनसुविधाओं के लिए अब संयुक्त अभियान 0

Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जनसुविधाओं के लिए अब संयुक्त अभियान 0
वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही जनसुविधाओं को बेहतर करने के लिए संयुक्त अभियान की शुक्रवार को शुरुआत हुई। इसके लिए वीडीए, नगर निगम, बिजली और पीडब्लूडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। सड़कों से तार-खंभे हटाने, छोटे-बड़े गड्ढे भरने, डिवाइडर सही कराने, अतिक्रमण हटाने सहित अन्य बिंदुओं पर यह टीम काम करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. नितिन बंसल के साथ बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शहर में निकले। पुलिस लाइन से लेकर अर्दली बाजार तक निरीक्षण किया। इस दौरान जिन स्थानों पर दुकानें बाहर सड़क तक लगाई गई थीं, उन्हें चेतावनी दी गई और उनके सामान अंदर कराए गए। बीच सड़क पर लगे या फिर अनुपयोगी हो चुके बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश बिजली विभाग को दिए गए। निरीक्षण के बाद वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मकसद उन सभी छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराना है, जिनके चलते यातायात प्रभावित होता है या फिर अन्य दिक्कतें होती हैं। यह अभियान निरंतर अलग-अलग क्षेत्रों में चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed