{"_id":"5a74ce324f1c1ba32a8b53c6","slug":"51517604402-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-जर्दा कारोबारी के यहां छापेमारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-जर्दा कारोबारी के यहां छापेमारी जारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के प्रमुख होटल एवं जर्दा कारोबारी जगत चौरसिया के यहां आयकर की 60 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई के बावजूद कर चोरी का विवरण अभी सामने नहीं आ पाया है। शुक्रवार की रात आठ बजे तक दिल्ली से आईं आयकर की टीमें कारोबारी के आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और होटलों पर दस्तावेज खंगालने में जुटी थी। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि कारोबारी, उसके सीए और कर्मचारी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कारोबार, शेयर और अन्य संपत्तियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटर हार्डडिस्क की गहन जांच पड़ताल के बाद ही कर चोरी का स्पष्ट आंकड़ा सामने आ पाएगा।
करोड़ों की कर चोरी के अंदेशे में दिल्ली से आईं आयकर विभाग की टीमों ने शहर स्थित कारोबारी के दो होटलों और आवास के अलावा आधा दर्जन प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे छापेमारी शुरू की थी। शेयर और अन्य संपत्तियों के कागजात, खाताबही, कंप्यूटर और हार्डडिस्क से विवरणी, टैक्स, खरीद-फरोख्त के ब्यौरे कब्जे में लिए गए। इनकी छानबीन शुक्रवार की देर रात तक जारी रही। कारोबारी के सीए के चौक स्थित आवास, रथयात्रा निराला निवेश स्थित एक अन्य आवास के अलावा कारोबारी के चंदौली के रामनगर स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री, आशापुर स्थित फैक्ट्री के अलावा रुद्रपुर-हरिद्वार और नोएडा स्थित फैक्ट्री एवं आवास पर भी छापेमारी की गई।