{"_id":"5a7384334f1c1ba1268b7d9c","slug":"51517519923-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 10 प्रतीक पर्यटन में शामिल हो सकती है काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 10 प्रतीक पर्यटन में शामिल हो सकती है काशी
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन है। आम बजट में देश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रतीक पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। जानकारों की मानें तो काशी को इसमें शामिल करने की प्रबल संभावना है। इनको पर्यटन के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां न केवल आधारभूत ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित किया जाएगा बल्कि इस क्षेत्र के प्रचार-प्रसार के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रतीक पर्यटन क्षेत्र में अधिक समय तक पर्यटक रुकें, इसके लिए भी तमाम प्रयास किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि 10 प्रतीक पर्यटन क्षेत्रों को ही भारत के पर्यटन का मुखड़ा बनाया जाएगा।
इसके अलावा सी प्लेन को लेकर काशी में चल रही तैयारियों को भी आम बजट का हिस्सा बनाया गया है। आम बजट में सी प्लेन संचालन बढ़ावा देने की घोषणा की गई है। ऐसे में सी प्लेन चलाने का रास्ता भी साफ हो गया है। बजट में एयरपोर्ट विस्तार, विमान की उड़ान संख्या बढ़ाने को लेकर भी घोषणा की गई है। वहीं पर्यटन इंडस्ट्री को डिजिटल की ओर ले जाने का भी प्रयास नजर आया है। पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने व बुकिंग से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में 10 अलग-अलग तरह की साइट्स की बात की गई है।