फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठेकों की जांच, परिषद के चुनाव का विवाद तो हत्या की वजह नहीं

ठेकों की जांच, परिषद के चुनाव का विवाद तो हत्या की वजह नहीं

Thu, 25 Jan 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ठेकों की जांच, परिषद के चुनाव का विवाद तो हत्या की वजह नहीं
वाराणसी। डीरेका के ठेकों की जांच कराने के कारण ठेकेदारोें से मनमुटाव और कर्मचारी परिषद की चुनावी राजनीति का विवाद के चलते कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के बिंदु पर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। इसके लिए छह टीम गठित की गई हैं। पुलिस के मुताबिक झांसी जेल में निरुद्ध मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदारों की आंख की किरकिरी बने मुकेश की कार का शीशा खोलकर शूटर ने उनकी बगल की सीट पर बैठकर गोली मारी। बुधवार रात तक पुलिस डीरेका से जुड़े कुछ ठेकेदारों सहित 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। वारदात को लेकर मुकेश के छोटे भाई ताराचंद ने मंडुवाडीह थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डीरेका से जुड़े ठेकों की जांच कराने के लिए आए दिन आवेदन देते रहते थे। मुकेश की वजह से ही मुन्ना बजरंगी के कुछेक करीबी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। इस वजह से ठेकेदारों का एक खास वर्ग उनसे खासा नाराज रहता था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात मुकेश डीरेका परिसर के बाहर ठेकों से जुड़े जांच संबंधी एक पंचायत में गए थे। लौट कर डीरेका सिनेमा हाल के सामने स्थित दुकान पर मुकेश ने पान खाया और कार से घर के लिए निकले। पुलिस को पता लगा है कि मुकेश की कार के ठीक पीछे काले रंग की एक सफारी चल रही थी। वह सफारी किसकी थी और कहां से आई थी इसे लेकर अभी संशय बरकरार है।
विज्ञापन

तफ्तीश में एक और प्रमुख बात यह सामने आई है कि वर्ष 2016 से कर्मचारी परिषद की चुनावी राजनीति से उपजे विवाद के बाद भी उनसे कुछ लोग बहुत नाराज थे। नाराज लोग अकसर यही कहते हुए सुने जाते थे कि बिहार से आकर मुकेश यहां के लोगों को दरकिनार कर कैसे नेता बन सकता है। इसके साथ ही, मुकेश की हत्या को डीरेका से जुड़े ठेकेदारों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर भी पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदारों से मनमुटाव, कर्मचारियों की चुनावी राजनीति के विवाद सहित अन्य बिंदुओं पर हमारी जांच जारी है। दबिश और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed