{"_id":"5a5e63d44f1c1b61268b4bca","slug":"51516135380-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव, लगा जाम
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मलदहिया-फातमान रोड पर मंगलवार को पेयजल पाइप लाइन फटने से जलभराव हो गया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। बाद में पाइप लाइन दुरुस्त कराई गई, तब यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान एक घंटे से ज्यादा समय तक लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी।
शहर में गेल इंडिया की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जीजीआईसी के पास ड्रिलिंग के दौरान मंगलवार को पेयजल पाइप लाइन फट गई। देखते ही देखते मलदहिया-फातमान रोड पर पानी भर गया। एक से डेढ़ फीट तक पानी भरने के चलते सड़क पर आवाजाही दुश्वार हो गई और सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी, तब पाइप लाइन दुरुस्त कराई गई।