{"_id":"5a19d7124f1c1ba7668b65b0","slug":"51511642898-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 24 दिसंबर को होगा संपूर्णानंद विवि का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 24 दिसंबर को होगा संपूर्णानंद विवि का दीक्षांत समारोह
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह की तिथि दूसरी बार बदल दी गई। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 24 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है। यह जानकारी कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने दी। इसके साथ ही समारोह के मुख्य अतिथि के नाम में भी परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को प्रदेश में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण दीक्षांत समारोह की तिथि आगे बढ़ाई गई है। अब दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि शोभनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के प्रो. अर्कनाथ चौधरी होंगे। इसके पूर्व प. बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को मुख्य अतिथि पद के लिए नामित किया गया था। राज्यपाल भवन से सहमति नहीं मिलने के कारण दूसरे अतिथि पर विचार करना पड़ा। इसके पूर्व दीक्षांत समारोह को शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के धरने के कारण टालना पड़ा था।