{"_id":"5a0b51f44f1c1bf2538bce05","slug":"51510691316-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोद कर सबीना की जगह युवक का निकाला गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोद कर सबीना की जगह युवक का निकाला गया था शव
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा स्थित लाचीबाबा कब्रिस्तान से कब्र खोद कर निकाला गया शव सबीना बानो का नहीं बल्कि किसी युवक का था। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में यह पुष्टि होने पर शव को वापस कब्र में दफनाया गया। वहीं, इस संबंध में भेलूपुर इंस्पेक्टर ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बजरडीहा क्षेत्र के धरहरा मुहल्ला निवासी बुनकर मोहम्मद गुलजार अंसारी की बेटी सबीना बानो की शादी मुर्गिया टोला के अजगर के बेटे सेराजुद्दीन से तीन वर्ष पहले हुई थी। मोहम्मद गुलजार ने बताया कि पांच महीने पहले वह बाहर गए थे तभी सबीना की मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर ही सबीना को दफना दिया था। जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाने पर शव को सोमवार को कब्र से बाहर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद मोहम्मद गुलजार अंसारी ने आरोप लगाया कि सेराजुद्दीन ने गलत कब्र खुदवाई। वहीं, इंस्पेक्टर भेलूपुर ने कहा कि कब्र सही खोदी गई थी। शव काफी नीचे होने की वजह से सड़ गया होगा। आगे जैसा जिलाधिकारी का आदेश होगा वैसा किया जाएगा।