फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाद-विवाद प्रतियोगिता में शशांक प्रथम

वाद-विवाद प्रतियोगिता में शशांक प्रथम

Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में शशांक प्रथम
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में स्पर्श एवं वॉयस ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘कॉमर्स लैब का कॉमर्स शिक्षा में महत्व’ विषयक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कॉमर्स लैब की महत्ता एवं सार्थकता पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में शशांक श्रीवास्तव को प्रथम और मीनू कुमारी को द्वितीय स्थान मिला। जबकि चेतन गुप्ता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। त्रिपांजन मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों ने कहा कि कॉमर्स लैब सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराता है। कॉमर्स लैब वैश्विक स्तर पर होने वाले समस्त वाणिज्यिक बदलावों से भी रूबरू कराता है। इससे इनकम टैक्स के स्लैब, जीएसटी एवं अन्य बैकिंग सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध होती है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कमल, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विमल शंकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. वीकेएल श्रीवास्तव, डॉ. ओएन दूबे, डॉ. साक्षी चौधरी उपस्थित थी। संचालन स्पर्श की संयोजिका डॉ. तरु सिंह ने किया और धन्यवाद श्रुति अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed