{"_id":"59fa2c9f4f1c1bcc538ba57a","slug":"51509567647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को मिली एक और कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को मिली एक और कामयाबी
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण की दिशा में मंदिर प्रशासन को एक और कामयाबी मिली है। बुधवार को पांचोंपंडवा में प्रस्तावित उच्चस्तरीय सुविधाओं वाले यात्री विश्राम गृह के लिए प्रस्तावित भू-भाग के एक और हिस्से की रजिस्ट्री हुई।
पांचोंपंडवा में जिस तीन मंजिले भवन को यात्री विश्राम गृह के लिए खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, उसके 18 मालिक हैं। इनमें से चार लोगों ने पहले ही मंदिर को अपने हिस्से की रजिस्ट्री कर दी थी। अब एक और मालिक ने अपने हिस्से की रजिस्ट्री की है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की ओर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र ने मुरली गली में संगीता झुनझुनवाला पत्नी स्व. प्रदीप झुनझुनवाला से उनके हिस्से के भू क्षेत्रफल 694.44 एवं आच्छादित क्षेत्रफल 892.64 वर्गमीटर की रजिस्ट्री कराई। इसके एवज में उन्हें सात लाख 30 हजार छह सौ रुपये अदा किए गए। संगीता परिवार के साथ कोलकाता में रहती हैं।
मंदिर में अतिरुद्र जप एवं यज्ञ
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार से श्री अतिरुद्र जप एवं यज्ञ शुरू हुआ। श्री कांची कामकोटि पीठम की ओर से मंदिर परिसर में 11 नवंबर तक यह जप यज्ञ चलेगा। पहले दिन जप एवं यज्ञ के यजमान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वीएस सुब्रह्ण्यम, गुलशन कपूर सहित अन्य रहे। पुजारियों ने बताया कि श्री अतिरुद्र जप एवं यज्ञ यहां पहली बार किया जा रहा है।