फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कामकाज ठप कर आयकरकर्मियों ने दिया धरना

कामकाज ठप कर आयकरकर्मियों ने दिया धरना

Tue, 24 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कामकाज ठप कर आयकरकर्मियों ने दिया धरना
वाराणसी। आयकर इंस्पेक्टर यादवेंद्र प्रताप सिंह की मौत के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनरतले नाराज कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आयकर प्रशासन की लापरवाही से उनके साथी की जान चली गई। धरने पर बैठने के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। आननफानन में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। मौत के कारणोें की जांच करेगी।
विज्ञापन

आयकर कर्मचारी महांसघ के सचिव गौतम कुमार बरुआ ने कहा कि यादवेंद्र प्रताप सिंह पेट की बीमारी से परेशान थे। उन्हें इंवेस्टीगेशन विंग में भेज दिया गया था। उन्होेंने बीमारी की वजह से दूसरे विंग में जाने की इच्छा जताई थी लेकिन उनकी बातों की अनदेखी की गई और उन्हें इंवेस्टीगेशन विंग में रिलीव कर दिया गया। इससे वह परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने पिछले दिनों अपनी जान दे दी। तब भी आयकर आयुक्त का घेराव किया गया था लेकिन अगले दिन से अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद हो गया था। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर से भी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। सचिव ने बताया कि लखनऊ आयकर विभाग से लिखित आश्वासन के बाद कि इलाहाबाद के सीआईटी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस मौके पर सर्किल महासचिव जेपी सिंह, अजय कुमार, रविंद्र सिंह, रामपाल सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, अशोक यादव, अमर नाथ, जमील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed