फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यात्रियों का हंगामा-CHANDAULI

यात्रियों का हंगामा-CHANDAULI

Thu, 19 Oct 2017 08:14 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों का हंगामा-CHANDAULI

विज्ञापन
आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जा रही 13258 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे दानापुर मंडल के कुछमन रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर रेलमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। चालक ने मंडलीय अधिकारियों को सूचना देकर सुरक्षा की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 12 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन दानापुर के लिए रवाना हुई।
ट्रेन के चालक ने बताया कि वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन से सवा दस बजे ट्रेन को लेकर दानापुर के लिए रवाना हुआ। ट्रेन पहले से ही सवा छह घंटे विलंबित थी। कुछमन में सिग्नल न मिलने के कारण साढ़े दस बजे ट्रेन को रोक दिया गया। पहले से ही सवा छह घंटे विलंबित चल रही ट्रेन के यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने चालक से ट्रेन रोके जाने की वजह पूछी। गोपी सिंह ने बताया कि आगे सिग्नल नहीं है, जिस पर यात्री उससे मारपीट पर उतर आए। चालक ने वाकी टाकी से उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था नहीं उपलब्ध होने पर वह शांत हो गया। यात्रियों ने रेलमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

यात्रियों ने चालक से लाल झंडी लेकर मुगलसराय की ओर आ रही कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस को रोक दिया। हंगामे और दो ट्रेनों के खड़ा हो जाने से क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया, तब ट्रेन 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। सीतामढ़ी निवासी लंकेश, लक्खीसराय निवासी मृत्युंजय और विजेंद्र, जहांनाबाद निवासी दीपक और आरा निवासी मुकेश ने बताया कि दीपावली पर घर जाने के लिए उन्होंने ट्रेन पकड़ी लेकिन अत्यधिक विलंब हो जाने की वजह से देर शाम तक घर पहुंच सकेंगे। चालक गोपी सिंह और सहायक चालक एनएन सेन ने कहा कि दानापुर पहुंचकर वे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध न होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed